जमशेदपुर एफसी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं : लालथलामुआना

गुवाहाटी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के कप्तान रॉबर्ट लालथलामुआना ने कहा है कि प्री-सीजन टूर से उनकी टीम को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन-4 के लिहाज से काफी अच्छा अनुभव हासिल हुआ है।

लालथलामुआना ने कहा कि उनकी टीम इस लीग में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आईएसएल सीजन-4 में 18 नवम्बर को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होगा।

गुवाहाटी के क्लब नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के मुख्य कोच जोआओ डे डेउस हैं। उन्होंने प्री-सीजन दौरे पर तुर्की में छह दोस्ताना मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हेंने एक में जीत हासिल हुई और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम के तीन मैच ड्रॉ रहे।

लालथलामुआना ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा प्रशिक्षण शिविर काफी अच्छा रहा। हमने अपने पहले मैच से ही अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। जमशेदपुर एफसी के खिलाफ हम अपने पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि हमने तुर्की में अपने प्री-सीजन दौरे पर काफी प्रतिस्पर्धक मैच खेले हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493