जमैका टालावाह में मलिंगा की जगह स्टेन

किंग्सटन (जमैका) , 1 मई (आईएएनएस)। जमैका टालावाह ने चोटिल लसिथ मलिंगा की जगह दक्षिण अ्रफ्रीका के डेल स्टेन को आने वाली कैरेबियान प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, स्टेन टेस्ट क्रिकेट में विश्व के शीर्ष गेंदबाजों में गिन जाते हैं। उन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में भी अपना अलग मुकाम बनाया है। 42 टी-20 मैचों में उनके नाम 58 विकेट दर्ज हैं।

वह भारत में खेले गए टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम का भी हिस्सा थे। इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात लायंस की तरफ से खेल रहे हैं।

स्टेन ने कहा, “पहली बार सीपीएल में खेलना गर्व की बात है। मैं जमैका टालावाह के साथ जुड़ कर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। सीपीएल विश्व की सबसे शानदार टी-20 लीगों में से एक हैं और यह अभी अपने चरम पर है।”

स्टेन श्रीलंका के कुमार संगकारा और बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के साथ टीम से जुड़ेंगे। जमैका की टीम में क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493