किंग्सटन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जमैका पुलिस को भारतीय मूल के एक आदमी का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं।
‘जमैका आब्जर्वर’ की रपट के मुताबिक, शव को सोमवार को सेंट एंड्रयूज इलाके में पानी से निकाला गया। 5 फीट सात इंच लंबे इस आदमी ने शर्ट और जींस पहन रखी है। इसके बाएं हाथ पर टैटू बना हुआ है।
सेंट एंड्रयूज के अधिकारियों ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
dharmpath.com dharmpath