जम्मू एवं कश्मीर में खेलों के लिए 200 करोड़ रुपये का पैकेज

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में युवकों को खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश में सकारात्मक खेल गतिविधियों के लिए 200 करोड़ रुपये का एक विशेष पैकेज देने की घोषणा की है।

इस पैकेज के तहत राज्य के सभी जिलों में इंडोर स्पोर्टिग हॉल बनाए जाएंगे ताकि सर्दियों के दौरान युवक खेलने के लिए इनका प्रायोग कर सकें।

इस पैकेज के तहत श्रीनगर और जम्मू में स्थिति दो स्टेडियमों का दर्जा बढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का करने की योजना है। पैकेज के तहत पूंछ, राजौरी और उधमपुर में स्थिति स्टेडियमों का दर्जा भी बढ़ाया जाएगा। जल क्रीड़ा की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छह करोड़ रुपये का प्रावधान दिया गया है।

युवकों को तुरंत खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए जम्मू और कश्मीर राज्य खेल परिषद द्वारा ‘स्पोर्ट फोर ऑल’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत फुटबाल तथा अन्य लोकप्रिय खेलों के विकास के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस तरह की ग्रामीण प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जम्मू एवं कश्मीर राज्य खेल परिषद को पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493