जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन भी बंद

जम्मू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाओं के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात लगातार तीसरे दिन भी बंद है।

जम्मू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाओं के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात लगातार तीसरे दिन भी बंद है।

इससे पहले आए भूस्खलन के मलबे को साफ करने का काम जारी जारी है वहीं, आज सुबह फिर से भूस्खलन हुआ।

परिवहन विभाग ने कहा कि जब तक मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक इस पर किसी भी वाहन के आवागमन अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), परिवहन आलोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर घाटी की ओर जा रहे पेट्रोलियम उत्पादों से भरे 100 से अधिक फंसे टैंकर जवाहर सुरंग को शुक्रवार देर शाम पार कर गए।

राजमार्ग के काजीगुंड-बनिहाल में करीब 3,000 वाहनों जिसमें ज्यादातर ट्रक हैं, को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है।

राजमार्ग के बंद होने से घाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की कमी हो गई है। दुकानदार इसका फायदा वस्तुओं को महंगे दामों पर बेच कर उठा रहे हैं।

आमतौर पर 400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला मटन श्रीनगर और घाटी में अन्य जगहों पर 450 रुपये से लकेर 500 रुपये किलोग्राम पर बिक रहा है। सब्जियों आदि के दाम में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493