जयपुर होटल में फाल्स सीलिंग गिरी, 3 मरे, 29 घायल

जयपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। यहां बुधवार को एक होटल में फाल्स सीलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, और कम से कम 29 अन्य घायल हो गए।

जयपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। यहां बुधवार को एक होटल में फाल्स सीलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, और कम से कम 29 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह घटना होटल पार्क बेला केसा में उस समय घटी, जब शादी की एक पार्टी चल रही थी, जिसमें 150 से अधिक लोग शामिल थे। अचानक फाल्स सीलिंग गिर गई और तीन लोगों की मौत हो गई तथा कम से कम 29 अन्य घायल हो गए।”

अधिकारी ने कहा कि एक घायल जोड़े की हालत नाजुक है। “अन्य घायलों को शहर के तीन विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”

फाल्स सीलिंग सीमेंट, प्लास्टर ऑफ पेरिस और सीसे से बना था।

मलबे में दबे लोगों को निकालने में कई घंटे लग गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493