जयप्रकाश पावर वेंचर्स को 65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 64.94 करोड़ रुपये रहा।

एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसे 64.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान तिमाही में 69.15 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही की तुलना में गत वर्ष की समान तिमाही से नहीं की जा सकती है, क्योंकि आलोच्य तिमाही के परिणाम में जेपी निग्री सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई भी शामिल है, जिसका संचालन 3 जून 2015 को शुरू हुआ है।

कुल आय इस दौरान 1,269.48 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 798.16 करोड़ रुपये थी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 19.64 फीसदी बढ़कर 8.04 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493