चेन्नई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘शिवाय’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री सायेशा तमिल फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है और इसमें जयम रवि प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सायेशा को फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री चुना गया है। निर्माताओं को तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ में उनका अभिनय पसंद आया, जिसके बाद उन्हें (सायेशा को) इस फिल्म में लेने का फैसला किया गया।”
फिल्म यहां सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च की गई।
विजय के निर्देशन में बन रही फिल्म के कलाकारों का चयन किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath