जयम रवि के लिए कान्स में शामिल होना सपना सच होने जैसा

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जयम रवि ने बुधवार को कहा कि कान्स फिल्म महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपने के सच हो जाने जैसा है। उनकी बहु-भाषीय ऐतिहासिक फिल्म ‘संघमित्रा’ इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में लांच की जाएगी।

निर्माताओं के साथ रवि मंगलवार को कान्स के लिए रवाना हो गए।

रवि ने बुधवार को ट्वीट किया, “‘संघमित्रा’ के लांच के लिए कान्स रवाना..एक सपना सच हो गया।”

कान्स का 70वां संस्करण बुधवार से शुरू हो रहा है और यह 28 मई तक चलेगा।

सुंदर सी निर्देशित ‘संघमित्रा’ के टाइटल का अनावरण भी होगा।

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में कहा था कि फिल्म दो भागों में बनाई जाएगी। इसमें श्रुति हासन और अभिनेता आर्य भी हैं।

श्री थेनंदल फिल्म्स द्वारा यह फिल्म तमिल, तेलुगू में बनाई जाएगी और हिंदी में डब की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493