जयललिता के निधन पर धर्मेद्र हैरान

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन से वह बहुत दुखी और हैरान हैं। दोनों ने हिंदी फिल्म ‘इज्जत’ में साथ काम किया था।

धर्मेद्र (81) ने एक मराठी चैनल ‘टीवी9’ से कहा, “मैं बहुत हैरान हूं। वह मेरी सह-कलाकार थीं। हमने 1968 में फिल्म ‘इज्जत’ में साथ काम किया था।”

भावुक धर्मेद्र ने कहा, “उस समय शूटिंग के सिलसिले में हम लगभग डेढ़ महीने कुल्लू-मनाली (हिमाचल प्रदेश) में रहे। वह वहां अपनी मां के साथ थीं, जिन्होंेने हम लोगों के लिए खाना भी बनाया।”

अभिनेता ने बताया कि इसके बाद से जब भी वह चेन्नई जाते, उनसे टेलीफोन पर बात करते, लेकिन वह सालों से उनसे नहीं मिले।

अभिनेता का कहना है कि जब उन्हें जयललिता के बहुत बीमार होने का पता चला तो उन्होंेने उनके ठीक होने के लिए लगातार प्रार्थना की।

जयललिता ने बेहतरीन गानों वाली सुपरहिट फिल्म ‘इज्जत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंेने आदिवासी लड़की झुमकी का किरदार निभाया था, जो एक बड़े घराने के लड़के (धर्मेद्र) के प्यार में पड़ जाती है।

एफ.सी. मेहरा निर्मित और टी. प्रकाश राव निर्देशित इस फिल्म में तनूजा भी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493