जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए रजनीकांत

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता के मुख्यमंत्री पद के शपथ-ग्रहण समारोह में शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत सहित फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

जयललिता पांचवी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने शनिवार को मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटिनरी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा शिव कुमार, कार्ती, शरत कुमार, विवेक, अर्जुन, प्रभु, विक्रम और रामाराजन जैसे फिल्म कलाकार शामिल हुए।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में जयललिता और तीन अन्य को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी किया था, जिसके बाद दो सप्ताह से भी कम समय में जयललिता ने राज्य की मुख्यमंत्री का पदभार एक बार फिर संभाल लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493