जयवर्धने को बल्लेबाजी सलाहकार बनाना बुद्धिमत्तापूर्ण : बेल

लंदन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त करने से भारतीय उप-महाद्वीप में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार आएगा।

जयवर्धने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से इंग्लैंड से जुड़ जाएंगे।

बेल ने जयवर्धने की नियुक्ति को बुद्धिमत्तापूर्ण फैसला बताया और कहा कि वह हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जयवर्धने से अधिक से अधिक मशविरा लेना पसंद करेंगे।

बेल ने कहा, “हमें भारतीय उप-महाद्वीप में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है और वह इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से हैं।”

उन्होंने कहा, “श्रृंखला के दौरान और तैयारियों के लिए मिलने वाली जयवर्धने की सलाह हमारे लिए बेहद अहम साबित होने वाली है। मैं उनके टीम से जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उन परिस्थितियों में उन्हें आउट करना बेहद कठिन होता था, इसलिए मैं यदि कर सका तो उनकी मानसिकता को ग्रहण करने की कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493