जयसूर्या फिर बनेंगे चयन समिति अध्यक्ष

कोलंबो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व चयनकर्ता सनथ जयसूर्या एक बार फिर चयन समिति की कमान संभालेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने इसकी वस्तुत: पुष्टि कर दी है। औपचारिक ऐलान के लिए खेल मंत्री की मंजूरी का इंतजार है।

श्रीलंका के अखबार दिवाएना के अनुसार, एसएलसी के अध्यक्ष थिलांगा सुमथिपाला ने कहा, “श्रीलंका क्रिकेट को नए रास्ते पर ले जाने के लिए हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। इसके तहत हम जयसूर्या को चयन समिति का अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं।”

एसएलसी के उपाध्यक्ष मोहन डी सिल्वा ने कहा कि पूर्व विकेटकीपर रोमेश कालुवितर्णा और पूर्व ऑफ स्पिनर रंजिथा मदुरासिंघा को भी चयन समिति में जगह मिल सकती है।

जयसूर्या पूर्व कप्तान अरविंद डी सिल्वा का स्थान लेंगे जो कि सिर्फ दो महीने के लिए ही चयनसमिति के अध्यक्ष बने थे।

श्रीलंका को अगली टेस्ट श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493