जयान मलिक ने बेचैनी की वजह से रद्द किया संगीत कार्यक्रम

लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। गायक जयान मलिक ने ‘अपने पीछे पड़ी बेचैनी (एंग्जाइटी) की वजह से’ लाइव संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जयान मलिक ने ‘करियर की सबसे बड़ी एंग्जाइटी’ के चलते यहां एफएम समरटाइम बॉल में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उन सभी लोगों के लिए जो आज (रविवार) राजधानी के समरटाइम बॉल में मेरी प्रस्तुति का इंतजार कर रहे हैं..मैं कल (शनिवार) रात को परिवार, दोस्तों और सबसे महत्वपूर्ण ब्रिटेश प्रशंसकों से मिलने और उनके सामने कार्यक्रम पेश करने के अपने देश ब्रिटेन उड़ान से पहुंचा।”

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से पिछले कुछ महीनों से लाइव कार्यक्रम से जुड़ी मेरी एंग्जाइटी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है। जिस स्तर का यह कार्यक्रम है, उसकी वजह से मैं सर्वाधिक बेचैनी के दौर से गुजर रहा हूं।”

पूर्व वन डायरेक्शन के सदस्य ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी और इससे उबरने के लिए प्रयास करने का का वादा किया। उन्होंने कहा कि जो लोग एंग्जाइटी के शिकार होते हैं, वे उनकी परेशानी समझ सकेंगे और जो शिकार नहीं हैं, वे उनकी स्थिति को समझ सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493