जया बच्चन सादगी, निर्मलता का मूर्त रूप : विद्या

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। विद्या बालन ने अभिनेत्री-राजनेता जया बच्चन की यह कहते हुए तारीफ की है कि वह सादगी, निर्मलता, शोभा व स्पष्टता का मूर्त रूप हैं।

विद्या इस वक्त अपनी फिल्म ‘टीई3एन’ की रिलीज को लेकर कमर कस रही हैं, जिसमें जया (68) के अभिनेता पति अमिताभ बच्चन भी हैं।

विद्या ने ट्विटर पर लिखा, “नौवीं बार ‘अभिमान’ फिल्म देख रही हूं। सफेद साड़ी में जया मैम बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जया मैम सादगी, निर्मलता, शोभा व सफेद की निर्मलता का मूर्त रूप हैं।”

उन्होंने कहा कि अभिमान (1973) में अमिताभ बच्चन की अदाकारी इस फिल्म को शाश्वत बनाती है।

विद्या ने लिखा, “मैं जब भी इस फिल्म को देखती हूं, मुझे उनके (जया) गले लगने का मन करता है। माननीय बच्चन (अभि) मान के रूप में बहुत वास्तविक हैं, यही चीज इस फिल्म को शाश्वत बनाती है।”

विद्या को इस फिल्म का संगीत भी बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, “क्या गजब का संगीत है! काश, मुझे ऋषिकेश मुखर्जी (दिवंगत निर्देशक) के साथ काम करने का मौका मिला होता। मेरी ज्यादातर पसंदीदा फिल्में उनकी हैं। ‘अभिमान’, ‘आनंद’, ‘गोलमाल’।”

विद्या को पिछली बार ‘हमारी अधूरी कहानी’ (2015) फिल्म में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493