‘जय गंगाजल’ की ट्रेनिंग से ‘क्वांटिको’ में मदद मिली

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में आईपीएस अधिकारी की भूमिका के लिए लिया गया प्रशिक्षण उनके अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ के लिए फायदेमंद रहा।

झा ने फिल्म के गीत ‘माया ठगनी’ लांच पर कहा, “प्रियंका चोपड़ा ने सभी मारधाड़ वाले दृश्य खुद किए और हमारी फिल्म में सभी मारधाड़ वाले दृश्य यथार्थवादी और कठिन हैं। वह पूरी तरह फिट हैं ‘मेरी कॉम’ के लिए बनाई गई मासपेशियां हमारे लिए फायदेमंद रहीं।”

झा ने कहा, “हमने उन्हें खाकी पहनकर सलाम करना सिखाया और वह आईपीएस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में हैं, जो ‘क्वांटिको’ में उनके लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने अच्छा काम किया, क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग ली और अब ‘बेवॉच’ कर रही हैं।”

प्रियंका टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में एक एफबीआई एजेंट की भूमिका में निभा रही हैं, जिसके लिए एक्शन की जरूरत थी।

प्रियंका वर्तमान में अमेरिका में हैं, जहां से हाल ही में ड्वेन जॉनसन ने घोषणा की थी कि वह फिल्म ‘बेवॉच’ का हिस्सा होंगी।

झा ने बताया, “वह प्रचार कर रही हैं। उन्होंने स्काइप के माध्यम से साक्षात्कार भी दिया। वह हर समय ट्वीट भी कर रही हैं।”

झा ने कहा, “प्रियंका ने वहां बैठकर संगीत चैनल, समाचार चैनलों के लिए प्रिंट और मीडिया साक्षात्कार दिए हैं। हम खुश हैं कि उन्हें ऐसा काम मिला जो प्रत्येक का सपना है, इसलिए हम उनके साथ है।”

फिल्म ‘जय गंगाजल’ चार मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493