मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘गंगाजल’ का ट्रेलर पंसद करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘गंगाजल’ का ट्रेलर पंसद करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर प्रशंसकों का धन्यवाद अदा किया। प्रियंका ने लिखा, “जय गंगाजल के लिए आपके अतुलनीय प्रतिक्रियाओं का शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म है।”
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही प्रदर्शित ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रशंसकों की जबरदस्त प्रशंसा हासिल की है। अब वह प्रकाश झा निर्देशित फिल्म ‘जय गंगाजल’ में पुलिस इंस्पेक्टर ‘आभा माथुर’ की भूमिका में दिख्राई देंगी।
यह फिल्म अगले साल 4 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath