मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ के पहले पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा भावुक, पर सख्त नजर आईं। इस पोस्टर में उनकी आंखों में आंसू दिख रहे हैं।
मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ के पहले पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा भावुक, पर सख्त नजर आईं। इस पोस्टर में उनकी आंखों में आंसू दिख रहे हैं।
प्रियंका ने फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ यह भी साझा किया, “बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। ‘जय गंगाजल’ में मुझे लेने के लिए शुक्रिया प्रकाश जी। दोस्तों, यह फिल्म आपको चार मार्च, 2016 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।”
फिल्म के पोस्टर के लिए प्रियंका की काफी सराहना की गई है।
संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, “आपको शांत देखा। यह बहुत गंभीर भी है। इसमें गुस्सा भी है।”
कुणाल कोहली ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा आप अपनी सभी फिल्मों के साथ अपना स्तर ऊंचा कर दुनिया को चकित करती जा रहीं हैं। यह सब करने के लिए आप कितने घंटे काम करती हैं?”
फिल्म ‘जय गंगाजल’ 2003 में आई अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘गंगाजल’ की सीक्वल है।
dharmpath.com dharmpath