जरीन तेलुगू फिल्मों में कदम रखने को तैयार

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री जरीन खान तेलुगू फिल्मों से शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन वह मिका श्रीकांत की नायिका के रूप में नजर आएंगी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में से एक के लिए जरीन को चुना गया है। वह श्रीकांत की नायिका होंगी और महीने के अंत तक शूटिंग शुरू कर देंगी।”

सुधीर राजू के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म के निर्माता एस. एन. रेड्डी हैं।

फिल्म में एस्थर नोरोन्हा और प्राची सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

श्रीकांत फिल्म में एक कैसेनोवा (इश्कबाज) की भूमिका में हैं।

जरीन इस समय ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ और ‘अमर मस्ट डाइ’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493