जर्मनी की स्टूडेंट फुटबाल टीम करेगी भारत का दौरा

बर्लिन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) की राष्ट्रीय स्टूडेंट टीम चार जनवरी को भारत दौरे पर आएगी और भारत के चार शहरों दिल्ली, आइजोल, कोलकाता और बेंगलुरू का भ्रमण करेगी।

जर्मन स्टूडेंट टीम के इस भारत दौरे का मुख्य उद्देश्य जहां सामाजिक है, वहीं यह टीम छह जनवरी को आइजोल में मिजोरम इलेवन और 11 जनवरी को बेंगलुरू में ओजोन एफसी के साथ दो दोस्ताना मैच भी खेलेगी।

इस दौरे का उद्देश्य जर्मन स्टूडेंट टीम के खिलाड़ियों को विदेशी दौरे से परिचित कराना होगा, वहीं वे जर्मनी की संस्कृति और फुटबाल के सद्भावना दूत का काम भी करेंगे।

जर्मनी की इस टीम में पेशेवर और अर्ध-पेशेवर खिलाड़ी शामिल होंगे और अधिकांश खिलाड़ियों को जर्मनी की डिवीजन-4 से लिया जाएगा।

जर्मनी की इस टीम में सबसे नामी चेहरा स्टीफेन वोहलफार्थ का होगा, जो एफसी इंगोलस्टाट 04 के लिए जर्मनी डिवीजन-3 और डिवीजन-4 के लिए खेल चुके हैं। स्टीफेन इस समय डिवीजन-5 में एफवी रावेंसबर्ग के लिए खेल रहे हैं और साथ ही डुआले होशुले बाडेन वुर्टेमबर्ग रावेंसबर्ग विश्वविद्यालय में अध्ययन भी कर रहे हैं।

जर्मन टीम में दूसरे नामी गिरामी खिलाड़ी डेनिस बुहरर होंगे, जो जर्मनी की जूनियर राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

बुंदेसलीगा-2 में बुहरर ने एससी फ्रीबर्ग की ओर से पदार्पण किया और उससे पहले वह डिवीजन-3 में स्पोर्टफ्रेनूड सीजेन, रॉट वीज एसेन और डायनमो ड्रेस्डेन के लिए खेल चुके हैं।

जर्मनी स्टूडेंट टीम के इस भारत दौरे का आयोजन जर्मनी के विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है, जिसे अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंजूरी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493