बर्लिन, 15 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के कोच जोआचिम लो के करार में विस्तार किया गया है और ऐसे में वह 2022 तक राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच बने रहेंगे।
जर्मनी फुटबाल महासंघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2006 से जोआचिम जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच पद पर हैं और वह नए करार के तहत 2018 विश्व कप, 2020 यूईएफए यूरो और 2022 विश्व कप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
फुटबाल संघ ने ट्विटर पर जारी एक पोस्ट में लिखा, “जोआचिम के करार में 2022 तक के लिए विस्तार हुआ है।”
महासंघ के अध्यक्ष रेनहार्ड ग्रिंडल ने टीम के 2018 फीफा विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा से ठीक पहले यह घोषणा की है।
मौजूदा विजेता के रूप में जर्मनी रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेगा।
dharmpath.com dharmpath