जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा की

डॉर्टमंड, 16 मई (आईएएनएस)। जर्मनी ने अगले माह रूस में होने वाले 2018 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है।

टीम के मुख्य कोच जोएकिम लोउ ने चोट से उबर रहे दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर को टीम शामिल किया गया है जबकि 2014 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी के लिए ऐतिहासिक गोल करने वाले मिडफील्डर मारियो गोत्जे को जगह नहीं दी गई है। स्ट्राइकर सैंड्रो वेग्नर को भी टीम से बाहर रखा गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नॉयर पिछले सितंबर 2017 से चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान नॉयर पर नजर रखी जाएगी।

टीम में स्ट्राइकर नील्स पीटरसन को भी शामिल किया गया है जिन्होंने इस जर्मन लीग में इस सत्र 15 गोल दागे हैं। हालांकि, उन्होंने जर्मनी के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

कोच जोएकिम लोउ ने कहा, “नील्स पीटरसन हमारे लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव कम है लेकिन वह समय के साथ बेहतर होंगे।”

गोत्जे को टीम में शामिल ना किए जाने पर लोउ ने कहा, “मारियो ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन वह फॉर्म में नहीं हैं।”

टीम :

गोलकीपर : बन्र्ड लीनो, मैनुअल नॉयर, मार्क -आंद्रे टेर स्टेगन, केविन ट्रैप।

डिफेंडर : जेरोम बोएटेंग, जोनास हेक्टर, मैट्स हुम्सल्स, जोशुआ किममिच, मार्विन प्लैटहेनहार्ट, एंटोनियो रूडिगर, निकलास सुले, जोनाथन टाह।

मिडफील्डर : जूलियन ब्रांट, जूलियन ड्रैक्सलर, लियोन गोरेट्जका, इल्के गुंडोगन, सामी खेदीरा, टोनी क्रूस, मेसुत ओजिल, सेबेस्टियन रुडी।

फारवर्ड : मारियो गोमेज, थॉमस मुलर, नील्स पीटरसन, मार्को रोइस, लिरोए साने, टीमो वेर्नर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493