जर्मनी ने युद्ध में मारे गए लोगों को याद किया

बर्लिन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर, फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को देश के राष्ट्रीय शोक दिवस पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां युद्ध में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चांसलर एंजेला मर्कल और एमानुएल मैक्रों ने ‘जन शोक दिवस’ पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन में न्यू गार्डहाउस स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र चढ़ाए।

मैक्रों ने अपने ट्विटर पर एक संदेश साझा किया, “जर्मनी और फ्रांस मृत्यु के लिए एक-दूसरे से लड़े थे। उसके बाद इन 70 सालों में दोनों देशों ने शांति हासिल करने के लिए यूरोप की स्थापना की है।”

उन्होंने यूरोपीय संघ के समर्थन में एक स्पष्ट संदेश में कहा, “आज बर्लिन में हम युद्ध और अत्याचार में के पीड़ितों को याद कर रहे हैं। उनकी याद में हमने राष्ट्रों का संघ बनाया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493