जर्मनी की साप्ताहिक समाचार पत्रिका ‘डेर स्पीजेल’ में शुक्रवार को प्रकाशित रपट में दावा किया गया है कि जर्मनी के अधिकारियों ने मेजबानी के लिए मतदान करने वाले 24 फीफा अधिकारियों में से चार को 1.03 करोड़ स्विस फ्रैंक की रिश्वत दी थी।
फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने कहा है कि वह इन आरोपों की पड़ताल करेगी।
उल्लेखनीय है कि जर्मनी विश्व कप-2006 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका से 11 के बदले 12 मतों से जीतने में कामयाब रहा था।
जर्मनी फुटबाल संघ (डीएफबी) ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है।
डीएफबी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “डीएफबी डेर स्पीजेल द्वारा लगाए आधारहीन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है कि विश्व कप-2006 की मेजबानी हासिल करने के लिए किसी तरह की रिश्वत दी गई थी।”
उल्लेखनीय है कि फीफा ने पहले ही भ्रष्टाचारों के आरोप में अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को अस्थायी तौर पर निलंबित कर रखा है।
dharmpath.com dharmpath