लिपजिग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मौजूदा विश्व चैम्पियन जर्मनी, पोलैंड, रोमानिया और अल्बानिया ने अगले साल फ्रांस में होने वाले यूरोपियन चैम्पियनशिप में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
लिपजिग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मौजूदा विश्व चैम्पियन जर्मनी, पोलैंड, रोमानिया और अल्बानिया ने अगले साल फ्रांस में होने वाले यूरोपियन चैम्पियनशिप में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
जर्मनी और पोलैंड ने इस चैम्पियनशिप के लिए पहले ही जगह बना ली थी, जबकि रविवार को अल्बानिया और रोमानिया ने भी प्रवेश किया।
जर्मनी ने रविवार को यहां अपने आखिरी ग्रुप डी क्वालीफाइंग मुकाबले में जार्जिया को 2-1 से मात दी। थॉमस मुलर ने जर्मनी के लिए 59वें मिनट में पहला गोल दागा, जिसके बाद मैक्स क्रूस ने 79में मिनट में दूसरा गोल दागते हुए जीत हासिल की।
अल्बानिया ने ग्रुप-आई में रविवार को हुए मैच में अर्मेनिया को 3-0 से मात देकर एतिहासिक जीत दर्ज की। अल्बानिया ने 14 अंक हासिल किए।
इसके साथ ही यूरो 2016 चैम्पियनशिप के लिए ग्रुप डी में जर्मनी के बाद दूसरे नंबर पर स्थित पोलैंड ने भी आयरलैंड को 2-1 से हराते हुए क्वालीफाई किया। पोलैंड को जीत दिलाने में लैवानडोस्की ने अहम भूमिका निभाई।
ग्रुप एफ में रविवार को हुए मैच में रोमानिया ने फायरो आईलैंड को 3-0 से हराते हुए यूरो 2016 चैम्पियनशिप में प्रवेश किया।
सर्बिया को 2-1 से मात देकर यूरो 2016 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम पुर्तगाल ग्रुप आई में 21 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अल्बानिया दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath