जर्मनी फुटबाल जगत की युवा पीढ़ी से खुश हैं लोएव

बर्लिन, 25 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच जोआचिम लोएव टीम की नई युवा पीढ़ी से काफी खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि कन्फेडरेशन्स कप में जर्मनी का चिली के साथ हुआ मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लोएव अपनी टीम के प्रदर्शन से भी खुश हैं और इससे साबित होता है कि खिलाड़ी सही रास्ते पर हैं। उनकी टीम ने चिली के खिलाफ मैच में गंभीर दबावपूर्ण परीक्षण को पास कर लिया है।

लोएव ने कहा, “मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत हैरान था। जिस प्रकार से हम सीख रहे हैं, वह सामान्य नहीं है।”

कोच लोएव ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान उनकी टीम ने न केवल बिना कोई आवाज किए उनकी बात सुनी, बल्कि उनके आदेशों का पालन भी किया। उन्होंने अपने विचार भी साझा किए।

लोएव ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों में कुछ न कुछ सीखने की भूख है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493