जर्मनी में खुदाई में प्राचीन रोमन गांव मिला

लंदन, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पुरातत्वविदों ने जर्मनी के जर्नशीम नामक जगह पर रोमन गांव के अवशेष की खोज की है। यह गांव सन 120 के एक ऐसे किले की बुनियाद पर बना है जिसे सैनिक छोड़कर चले गए थे।

500 सैनिकों की एक टुकड़ी यहां सन 70-80 से लेकर सन 110-120 के बीच रहती थी।

इस गांव में रहने वाले मुख्य रूप से इन्हीं सैनिकों के परिजन थे और वे व्यापारी थे जिनका व्यापार सेना की क्रय शक्ति की वजह से बढ़ा था।

पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व करने वाले फ्रैंकफर्ट के गोएथ विश्वविद्यालय के थॉमस मॉरर ने कहा कि हमें अब पता चला है कि पहली से तीसरी शताब्दी के बीच यहां एक गांव जैसा इलाका निश्चित तौर से रहा होगा।

मॉरर ने एक बयान में बताया कि दूसरी खुदाई के दौैरान टीम को सहेज कर रखे गए अग्निकुंड, पत्थर का भवन, दो कुएं और तहखाने मिले। बेशकीमती मोती, एक बोर्ड गेम के हिस्से, हड्डी से बनी हेयरपिन भी मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493