जर्मनी में रसायन कंपनी में आग, 1 की मौत

बीएएसएफ एक अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि की।

कंपनी के अनुसार, सोमवार करीब 11.30 बजे लुडविगहाफेन स्थित कंपनी में विस्फोट हो गया।

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक पाइप लाइन मार्ग पर काम चल रहा था, और जहाजों के प्रारंभिक उत्पादों को मुख्य उत्पादन साइटों पर ले जाया जा रहा था।

वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों को अपने घरों में रहने और खिड़कियां, दरवाजे व एयर कंडीशनर बंद रखने का आग्रह किया है।

शाम 4.30 बजे तक स्थानीय दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493