जर्मनी हॉकी टीम के कोच नियुक्त किए गए एल्टनबर्ग

मोंचेनग्लादबाक (जर्मनी), 18 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी हॉकी संघ (डीएचबी) ने वालेंटिन एल्टनबर्ग को अगले वर्ष ब्राजील की मेजबानी में होने वाले ओलम्पि खेलों-2016 तक के लिए राष्ट्रीय हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया।

एल्टनबर्ग को मार्कस वीज की जगह नियुक्त किया गया, क्योंकि वीज राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (डीएफबी) के साथ काम करने के लिए डीएचबी से अलग हो गए।

डीएचबी के अध्यक्ष वोल्फगैंग हिलमैन ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि इतने कम समयसीमा के अंदर हमें एल्टनबर्ग जैसा स्तरीय कोच मिला है।”

उन्होंने कहा, “किसी को इस बात की उम्मीद भी नहीं थी कि वह पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि उनके पास जितना अनुभव है और वह जैसी ताकतवर टीमों के साथ काम कर चुके हैं और अन्य पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ वह टीम को ओलम्पिक के लिए तैयार कर पाएंगे।”

एल्टनबर्ग जर्मनी की अंडर-21 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं तथा राष्ट्रीय टीम के साथ उनकी पहली चुनौती 27 नवंबर से छह दिसंबर के बीच भारत के रायपुर में होने वाला हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493