बीलेफेल्ड (जर्मनी), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन कप फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बीलेफेल्ड को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में वे डॉर्टमंड को खिताबी चुनौती देंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वोल्फ्सबर्ग ने खचाखच भरे स्कूएको अरेना स्टेडियम में बीलेफेल्ड को मात दी।
वोल्फ्सबर्ग और डॉर्टमंड के बीच बर्लिन के ओलम्पिक स्टेडियम में 30 मई को फाइनल मुकाबला होगा।
सेमीफाइनल में वोल्फ्सबर्ग ने मध्यांतर से पहले दो और मध्यांतर के बाद भी दो गोल किए। तीन धुरंधर टीमों ब्रेमेन, बर्लिन और मोंचेन्ग्लादबाक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, हालांकि इस हार के साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया।
मैच के बाद वोल्फ्सबर्ग के कोच डीटर हेकिंग ने कहा, “हमारा पूरा ध्यान पूरी तरह मैच पर केंद्रित रहा। हम किसी भी कीमत पर फाइनल में पहुंचना चाहते थे।”
फाइनल मैच में डॉर्टमंड से भिड़ने से पहले वोल्फ्सबर्ग शनिवार को बुंदेसलीगा के 31वें राउंड के मैच में हनोवर से खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath