जर्मन डिफेंडर होएवेडस का लोकोमोटिव से करार

मास्को,1 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के डिफेंडर बेनेडिक्ट होएवेडस ने रूस के क्लब लोकोमोटिव मास्को फुटबाल क्लब के साथ चार साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

30 साल के होएवेडस इससे पहले जर्मनी के टॉप डिवीजन क्लब शाल्के एफसी की ओर से खेल रहे थे। वह 2014 में फीफा विश्व कप जीतने वाली जर्मन फुटबाल टीम का हिस्सा थे।

होएवेडस ने शाल्के के लिए 2007 से अब तक 335 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23 गोल किए हैं जबकि 13 गोल करने में मदद की है।

उन्होंने जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए 44 मैचों में दो गोल किए हैं।

इसके अलावा वह 2012 और 2016 में यूईएएफए यूरो कप चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493