जर्मन पत्रिका ने दिया लाम को 2017 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान

बर्लिन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल जगत से संन्यास ले चुके खिलाड़ी फिलिप लाम को जर्मन की खेल पत्रिका-किकर की ओर से किए गए सर्वेक्षण के बाद साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय डिफेंडर ने जर्मन के 2016-2017 सीजन के बाद संन्यास ले लिया था।

जर्मन पत्रिका द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कुल 885 खेल पत्रकारों में से 242 ने जर्मनी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लाम के पक्ष में मतदान किया।

बायर्न म्यूनिख क्लब के साथ 22 साल बिताने के बाद लाम एक यूईएफए चैम्पियंस लीग खिताब, आठ जर्मन लीग और छह जर्मन कप खिताब जीतने में सक्षम रहे।

अपने एक आधिकारिक ट्वीट में लाम ने कहा, “मेरे लिए यह सम्मान की बात है। मैं इस सम्मान को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे लगता है कि जर्मनी के पत्रकारों ने निश्चित तौर पर मेरे करियर को समझा और परखा है।”

किकर पत्रिका 1960 से ही साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए सर्वेक्षण करती आ रही है। इस सम्मान को पाने वाले पहले खिलाड़ी ऊवे सीलर थे। यह पत्रिका महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत करती है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493