जर्मन फुटबाल संघ ने प्लाटिनी के इस्तीफे का स्वागत किया

म्यूनिख, 10 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने यूरोपीय फुटबाल प्रमुख के अध्यक्ष पद से माइकल प्लाटिनी के इस्तीफे का स्वागत किया है।

डीएफबी के अनुसार, प्लाटिनी के इस इस्तीफे से संगठन में नई शुरुआत के लिए रास्ता खुल गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डीएफबी अध्यक्ष रेनहार्ड ग्रिंडेल ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि संघ ने इस कदम का स्वागत इसलिए किया है, क्योंकि यूईएफए को एक नए सफर की शुरुआत के लिए जिस आजादी की जरूरत थी, आखिरकार प्लाटिनी के इस्तीफे से वो मिल गई है।

प्लाटिनी के इस इस्तीफे को खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) के फैसले का तार्किक परिणाम भी करार दिया जा रहा है।

सीएएस ने सोमवार को प्लाटिनी पर लगाए प्रतिबंध को बरकरार रखा है, लेकिन इसकी अवधि को घटाकर छह साल कर दिया और जुर्माने की रकम को भी 80,000 से घटाकर 60,000 कर दिया।

प्लाटिनी के स्थान पर नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए डीएफबी आगामी दिनों में अन्य संघों और यूईएफए की कार्यकारी समिति में जर्मनी के प्रतिनिधि वोल्फगैंग नीर्सबाख से संपर्क करेगा।

हाल ही के वर्षो में किए गए कार्य के लिए ग्रिंडेल ने जर्मन फुटबाल संघ की ओर से प्लाटिनी का शुक्रिया अदा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493