जर्मन राजदूत ने ट्रंप-मर्केल तनाव को तवज्जो नहीं दी

बर्लिन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में जर्मनी के राजदूत पीटर विटिग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के बीच बढ़ते तनाव को तवज्जो न देते हुए दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को अच्छा और लाभकारी बताया।

राजदूत विटिग ने बुधवार को कहा, “दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। चांसलर मर्केल और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच अच्छे और लाभकारी संबंध हैं।”

उन्होंने कहा, “दोनों राष्ट्राध्यक्ष वाशिंगटन में बहुत ही व्यापक रूप से मिले थे। अब वे यूरोप में मिलेंगे। वे अक्सर फोन पर बातें करते हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दरअसल ट्रंप ने गुरुवार को उनके और मार्केल के बीच बढ़ते तनाव के बाद कहा था कि अमेकिा के लिए जर्मनी की व्यापार और सैन्य खर्च नीतियों को ‘बुहत ही खराब’ बताया था।

राष्ट्रपति का यह बयान मार्केल के द्वारा यूरोपियन संघ के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के साथ आने संबंधी संदेह होने के दो दिन बाद आया था। मार्केल ने कहा था कि यूरोपियीय संघ को अपनी किस्मत का निर्धारण खुद करना चाहिए।

बावरिया में एक चुनावी अभियान को संबोधित करते हुए मार्केल ने रविवार को कहा था कि ट्रंप के चुनाव और ब्रेक्जिट के बाद यूरोपियीय देशों को अपनी किस्मत अपने हाथों बनानी होगी।

मर्केल ने कहा, “हमारे दूसरों के ऊपर पूरी तरह से निर्भर रह सकने के समय का कुछ हद तक अंत आ गया है।”

जर्मनी के विदेश मामलों के मंत्री सिगमेर गेबियल ने भी सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की थी और उन पर कमजोर परिणाम देने वाली नीतियों को बनाने का आरोप लगाया था जो यूरोपियीय संघ और पश्चिमी देशों को कमजोर करने के खिलाफ खड़ी हैं।

हालांकि, दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद मर्केल ने गुरुवार को जर्मनी और अमेरिका के बीच संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के ये संबंध बहुत ही महत्व के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493