डार्टमंड, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड ने रविवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में वीएफबी स्टटगार्ट को 4-1 से हरा दिया लेकिन श्हाल्के04 को बायेर लेवरकुसेन ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।
इसी तरह एक अन्य मैच में वीएफएल वूल्फ्सबर्ग ने एफसी अग्सर्ग को 0-0 से बराबरी पर रोका।
दो लगातार हार के बाद डार्टमंड जहां जीत की पटरी पर लौटा है वहीं स्टटगार्ट लगातार तीन हार के बाद रेलीगेशन की ओर बढ़ रहा है।
दूसरी ओर, लेवरकुसेन ने श्हाल्के को बराबरी पर रोकते हुए उसे पांच मैचों से जीत नहीं हासिल करने दी। श्हाल्के तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया है जबकि लेवरकुसेन छठे क्रम पर बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath