जर्मन लीग : डार्टमंड ने फ्रीबर्ग को 3-1 से हराया

बर्लिन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग में हुए मुकाबले में फ्रीबर्ग को 1-3 से हराते हुए डार्टमंड ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

पियरे-एमेरिक आउबामेयांग, लूकास पिशेक और राफेल गुयेरेरो की ओर से दागे गए तीन गोल की बदौलत डार्टमंड ने लीग के पांचवें दौर में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के पहले हाफ में आगे बढ़ते हुए डार्टमंड ने 45वें मिनट में पहला गोल करते हुए 1-0 से बढ़त हासिल की।

डार्टमंड के लिए यह गोल आउबामेयांग ने किया। इसके बाद दूसरे हाफ में भी फ्रीबर्ग को एक भी गोल दागने का मौका न देते हुए टीम ने दो और गोल दागे।

दूसरे हाफ में डार्टमंड के लिए 53वें मिनट में पिशेक और गुयेरेरो (91वें मिनट) ने गोल दागा और जीत हासिल की।

इस मुकाबले में मिली विजय के साथ ही डार्टमंड ने सत्र की अपनी चौथी जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493