जर्मन लीग : डार्टमंड ने लेपजिग को दी मात

डार्टमंड (जर्मनी), 27 अगस्त (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड ने जर्मन लीग में खेले गए एक मैच में आरबी लेपजिग को 4-1 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, लेपजिग के लिए जीन केविन ऑगस्टिन ने गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके 20 मिनट बाद मिडफील्डर महमूद दाहुद ने डार्टमंड के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

पहले हाफ की समाप्ति से पांच मिनट पहले लेपजिग के मिडफील्डर मार्सेल साबिट्जर ने अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और इसका फायदा डार्टमंड को हुआ।

डार्टमंड ने इस गोल से लेपजिग के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली।

मिडफील्डर एक्सेल विट्सल ने तीन मिनट बाद डार्टमंड के लिए गोल किया, जिसके दम पर टीम 3-1 से आगे हो गई।

डार्टमंड के लिए चौथा गोल मार्को रेउस ने किया और इसके साथ ही डार्टमंड ने 4-1 से जीत हासिल की।

रेउस के करियर का यह 100वां गोल था। इसकी जानकारी डार्टमंड ने आधिकारिक ट्विटर अंकाउंट के जरिए दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493