जर्मन लीग : डार्टमंड, हाफ्फेनहेम को मिली जीत

बर्लिन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मार्क उथ की ओर से किए गए गोल के दम पर हाफ्फेनहेम क्लब ने जर्मन लीग में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मेंज को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी की सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दौर में बुधवार रात खेले गए एक अन्य मैच में डार्टमंड ने हेम्बर्ग क्लब को 3-0 से हराया।

डेनी लात्जा ने पांचवें मिनट में गोल कर मेंज का खाता खोला। अच्छी शुरुआत करते हुए मेंज ने 16वें मिनट में योशिनोरी मुतो की ओर से किए गए एक अन्य गोल के दम पर हाफ्फेनहेम के खिलाफ 2-0 से बढ़त बनाई।

हाफ्फेनहेम ने इसके बाद अपने खेल में तेजी लाते हुए 23वें मिनट में नादिम अमीरी की ओर से किए गए गोल के दम पर खाता खोला।

इसके बाद, सैंड्रो वागनेर ने 46वें मिनट में गोल कर हाप्फेनहेम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

उथ ने अंतिम पलों में गोल कर हाफ्फेनहेम को इस मैच में जीत दिलाई।

लीग के पांचवें दौर में खेले गए एक अन्य मैच में डार्टमंड ने शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

शिनजी कगावा की ओर से 24वें मिनट में किए गए गोल से डार्टमंड ने खाता खोला।

हेम्बर्ग के डिफेंस पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए डार्टमंड ने दूसरे हाफ में दो और गोल किए।

डार्टमंड के लिए दूसरे हाफ में पिएरे-एमरिक-अबुमेयांग ने 63वें मिनट में गोल किया और इसके बाद क्रिस्टियन पुलिसिक ने 79वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493