जर्मन लीग : डॉर्टमंड और होफेनहेम का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ

होफेनहेम (जर्मनी), 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही डॉर्टमंड ने मेजबान होफनहेम के साथ जर्मन लीग के 15वें राउंड के मुकबाले में 2-2 से ड्रॉ खेला।

अहम समय पर उसके लिए पियरे एमेरिक एयूबामेयांग ने गोल करते हुए मैच ड्रॉ कराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, होफेनहेम शुक्रवार को अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सकी। डॉर्टमंड के लिए मारियो गोएजटे और एयूबामेयांग ने गोल करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया।

मेजबानों की शुरुआत शानदार रही और मार्क यूथ ने तीसरे मिनट में गोल कर उसे एक गोल से आगे कर दिया। लेकिन डॉर्टमंड ने गोएजटे के शानदार गोल की मदद से 11वें मिनट में वापसी कर ली।

मेजबानों के लिए दूसरा गोल 20वें मिनट में आया। सांड्रो वेग्नर ने शानदार गोल करते हुए टीम को एक बार फिर एक गोल से आगे कर दिया।

पहले हाफ की समाप्ति से कुछ देर पहले 41वें मिनट में डॉर्टमंड के मार्को रेयुस को दूसरा पीला कार्ड मिला, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। डॉर्टमंड अब 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

एक गोल से पीछे चल रही डॉर्टमंड को एयूबामेयांग ने दूसरे हाफ की शुरुआत में 48वें मिनट में गोल कर बराबरी पर ला दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493