बर्लिन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सबास्टियन हालेर द्वारा अंतिम मिनट में किए गए विजयी गोल की मदद से इंट्राक्ट फ्रैंकफर्ट ने जर्मन लीग के 11वें दौर के मुकाबले में वेरडर ब्रेमेन को 2-1 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक द ईगल्स नाम से मशहूर फ्रैंकफर्ट टीम ने शुक्रवार को इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, ब्रेमेन को लगातार दूसरी हार मिली है और वह अभी भी ड्रॉ जोन में बना हुआ है।
चार दिन पहले ही ब्रेमेन ने अपने मुख्य कोच एलेक्जेंडर नोउरी को बर्खास्त किया था लेकिन उसकी किस्मत इससे नहीं बदली और वह 11 मैचों से पांच अंक लेकर 17वें स्थान पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, फ्रैंकफर्ट ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है और अब तीसरे स्थान पर उसकी नजर है।
dharmpath.com dharmpath