बर्लिन, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 14वें दौर में एंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट और वुल्फ्सबर्ग ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रैंकफर्ट ने जहां एक ओर हेर्था बर्लिन को 2-1 से हराया, वहीं वुल्फ्सबर्ग ने बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक पर 3-0 से जीत हासिल की।
फ्रैंकफर्ट के लिए मारियस वुल्फ और केविन प्रिंस बोटेंग ने दो गोल किए। बर्लिन के लिए एकमात्र गोल डेवी सेल्के ने किया।
इस जीत के बाद फ्रैंकफर्ट लीग सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि इस सत्र में पांचवी हार झेलने के बाद बर्लिन 12वें स्थान पर खिसक गया है।
एक अन्य मैच में अपने घर पर खेलते हुए वुल्फ्सबर्ग ने मोंचेनग्लादबाक को 3-0 से हराया। विजेता टीम के लिए यूनुस माल्ली डैनियल डिवादी और जोशुआ गुईलावोगुई ने गोल किए।
इस जीत के बाद वुल्फ्सबर्ग अंकतालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath