जर्मन लीग : बायर्न जीता, ब्रेमेन ने शाल्के को हराया

बर्लिन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 21वें दौर के मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने मेंज को 2-0 से हराया जबकि वेडर ब्रेमेन ने शाल्के को 2-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बायर्न ने शनिवार को रिबेरी और जेम्स के गोलों की बदौलत इस सत्र की 17वीं जीत दर्ज करके अंकतालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

मैच में बायर्न के लिए दो गोल रिबेरी ने 33वें और जेम्स ने 44वें मिनट में किए।

इस हार के बाद मेंज अंकातालिका में 20 अंकों के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गया हैं।

जर्मन लीग के अन्य मैच में वेडर ब्रेमेन ने उलटफेर करते हुए शाल्के को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया।

हालांकि, मैच में पहला गोल शाल्के के येवहेन कोनोपल्लायंका ने 21वें मिनट में किया।

शाल्के को बड़ा झटका मैच के 78वें मिनट में लगा जब मातिजा नास्तासिक का दुसरा पीला कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके एक मिनट बाद ही मैक्स क्रूस ने गोलकर ब्रेमेन को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के अंतिम क्षणों (90+3) में ज्लातको जुनुजोविक ने ब्रेमेन के लिए गोद दाग कर शाल्के की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

इस जीत के बाद ब्रेमेन अंकतालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि शाल्के पाचवें स्थान पर खिसक गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493