जर्मन लीग : बायर्न जीता, वूल्फ्सबर्ग को ड्रॉ खेलना पड़ा

बर्लिन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को स्टटगार्ट को 3-1 से हराकर जर्मन लीग तालिका में खुद को शीर्ष पर बनाए रखा है। बायर्न ने 29वें दौर के मुकाबले में स्टटगार्ट को 3-1 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में वूल्फ्सबर्ग ने 1-0 की बढ़त के बावजूद मेंज के साथ अंक बांटे।

बायर्न की यह इस सीजन की 24वीं जीत है। इस मैच में पहला गोल स्टटगार्ट ने किया था लेकिन बायर्न ने जल्द ही खुद को सम्भालते हुए पहले बराबरी का गोल किया और फिर आगे निकल गया।

इस परिणाम के बाद बायर्न ने तालिका में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आठ अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी ओर, स्टटगार्ट 12वें स्थान पर है।

उधर, मेंज ने वूल्फ्सबर्ग को बराबरी पर रोककर खुद को तालिका में छठे क्रम पर बनाए रखा है। वूल्फ्सबर्ग प्लेऑफ स्पॉट से अभी भी छह अंक दूर है।

एक अन्य मैच में फ्रैंकफर्ट को हॉफेनहेम के हाथों 0-2 से हार मिली। इस हार ने रेलीगेशन के खतरे से उबरने के लिए प्रयासरत फ्रैंकफर्ट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493