जर्मन लीग : मेंज ने हानोवर को ड्रॉ पर रोका

मेंज (जर्मनी), 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेंज फुटबाल क्लब ने जर्मन लीग में खेले गए एक मैच में हानोवर को 1-1 से बराबरी पर रोका।

समाचार एजेंली सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओपल एरीना स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए इस मैच में मेंज के लिए अहम गोल डेनियल ब्रोसिंकी ने किया।

इस मैच में हानोवर ने गोल दागते हुए अच्छी शुरुआत की। पहले हाफ के 12वें मिनट में हेंडरिक वेडेंट की ओर से दागे गए गोल के दम पर हानोवर ने अपना खाता खोला।

दूसरे हाफ में काफी समय तक पिछड़ने के बाद मेंज ने खेल में वापसी की और 89वें मिनट में पेनाल्टी पर ब्रोसिंकी की ओर से दागे गए गोल के दम पर हानोवर के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

अच्छे डिफेंस के दम पर मेंज ने हानोवर को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और न ही वह खुद भी इस मैच में गोल कर पाया और ऐसे में यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।

इस ड्रॉ हुए मैच के साथ मेंज लीग की अंक तालिका में 10वें स्थान पर बरकरार है, वहीं हानोवर भी 17वें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493