बर्लिन, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक और हेर्था बर्लिन ने रविवार को हुए जर्मन लीग के 17वें दौर के मुकाबलों में जीत दर्ज की।
मोंचेनग्लादबाक ने जहां 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए पिछड़ रहे होने के बावजूद डार्म्सटाड को 3-2 से हराया वहीं बर्लिन ने मेंज पर 2-0 से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ मोंचेनग्लादबाक ने तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है जबकि डार्म्सटाड 13वें स्थान पर खिसक गया है।
बर्लिन ने रविवार की जीत के बाद तीसरा स्थान बनाए रखा है। उसके और दूसरे स्थान पर चल रहे बोरूसिया डार्टमंड के बीच छह अंकों का फासला रह गया है।
मेंज इस हार के साथ सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गया है।
अब जर्मन लीग के मुकाबले 22 जनवरी से शुरू होंगे। जर्मन लीग में अगले एक महीने तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
dharmpath.com dharmpath