जर्मन लीग : रोमांचक मुकाबले में डॉर्टमंड ने बायर्न को हराया

डॉर्टमंड, 11 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बोरुसिया डार्टमंड ने लीग के 11वें दौर के रोमांचक मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी बायर्न म्यूनिख को 3-2 से शिकस्त दी।

इस सीजन दमदार प्रदर्शन कर रहे स्पेनिशक स्ट्राइकर पाको अल्कासेर ने बायर्न के खिलाफ मैच का निर्णायक गोल किया।

बीबीसी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण जीत के बाद डॉर्टमंड 27 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि बायर्न 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

बायर्न के लिए मैच का पहला गोल 26वें मिनट में पोलैंड के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोस्की ने किया। उन्होंने छह गज के बॉक्स के पास से गोल दागकर मेहमान टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ की शुरुआत में डॉर्टमंड वापसी करने में कामयाब रहा। 49वें मिनट में मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलने में फारवर्ड खिलाड़ी मार्को रोइस ने कोई गलती नहीं की।

इसके दो मिनट बाद ही बायर्न ने अटैक किया और लेवांडोस्की ने मैच का अपना दूसरा गोल करके मेहमान टीम को फिर से बढ़त दिला दी।

डॉर्टमंड ने हार नहीं मानी। 67वें मिनट में रोइस ने भी मैच का अपना दूसरा गोल किया।

मैच के अंतिम 20 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 73वें मिनट में अल्कासेर ने बेहतरीन खेल दिखाया और गोल करके मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493