जर्मन लीग : लिप्जिग ने फोर्टुना से खेला ड्रॉ

म्यूनिख, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब आरबी लिप्जिग ने लीग के दूसरे दारै के मुकाबले में यहां रविवार को फोर्टुना डसेलडोर्फ के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस ड्रॉ के कारण दोनों टीमें लीग के 2018-19 सीजन का पहला अंक हासिल करने में कामयाब रही। सीजन के पहले मुकाबले में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था।

पहले हाफ में लिप्जिग और फोर्टुना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम शुरुआती बढ़त हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

फोर्टुना के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत दमदार रही ओर 47वें मिनट ने मिडफील्डर मैथिअस जिम्मरमैन ने गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

मैच के 68वें मिनट में मेजाबन टीम को गोल करने का मौका मिला और फ्रांस के फारवर्ड जीन-केविन अगुस्तिन ने गेंद को गोल में डालकर लिप्जिग को बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ के बाद गोल अंतर के आधार पर लिप्जिग तालिका में 14वें और फोर्टुना 16वें पायदान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493