जर्मन लीग : लेवरकुसेन जीता, कोलोन ने खेला ड्रॉ

बर्लिन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। केविन वोलांद के दो गोलों की बदौलत लेवरकुसेन ने जर्मन लीग मुकाबले में हैम्बर्ग को 3-0 से हराया जबकि कोलोन ने हैनोवर के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेजबान लेवरकुसेन ने हैमबर्ग को 3-0 से हराकर इस सत्र में अपनी देसरी जीत दर्ज की। रविवार को मिली इस जीत में लेवरकुसेन की ओर से वोलांद ने दो और अलारियो ने एक गोल किया।

मैच में गोल करने का पहला मौका हैमबर्ग को मिला लेकिन मेजबान टीम ने 20 वे मिनट में वोलांद के गोल की वजह से मैच में बढ़त बना ली। इसके बाद 23 वे मिनट में गोल कर अलारियो ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ मे इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका।

देसरे हाफ में हैमबर्ग ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन दो गोल से आगे चल रहे लेवरकुसेन ने रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें गोल नहीं करने दिया और मैच के 83 वे मिनट में वोलांद ने अपना देसरा गोल कर मेजबानों की जीत पक्की कर दी।

इस जीत के साथ ही लुवरकुसेन अंकतालिका में 10 वे पायदान पर पहुंच गया है जबकि इस हार के बाद हैमबर्ग 4 पायदान के नुकसान के साथ 15 वे स्थान पर आ गया है।

लेवरकुसेन के कोच ने कहा, “हम हैनोवर के गोल के सामने कुशलता के साथ खेले। हालांकि, दो गोल की बढ़त के बाद मैच में हमने थोड़ी लापरवाही दिखाई।”

कोलोन और हैनोवर के बीच खेला गया एक अन्य मैच गोल रहित ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ के बावजूद कोलोन अंकतालिका में आखिरी पायदान पर काबिज है जबकि हैनोवर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493