बर्लिन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। वुल्फ्सबर्ग ने जर्मन लीग के नौवें दौर में खेले गए मैच में अतिरिक्त समय में दागे गए गोल के दम पर हाफ्फेनहाइम को ड्रॉ पर रोक दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों क्लबों के बीच रविवार रात खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
इस मैच में पहले हाफ का समय दोनों टीमों की ओर से गोल दागने के लिए किए गए संघर्ष में बीता लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली।
इसके बाद, दूसरे हाफ में 73वें मिनट में केरेम डेमिरबे की ओर से किए गए गोल से होफ्फेनहाइम ने अपना खाता खोला।
मैच के तय समय की समाप्ति कर हाफ्फेनहाइम ने अपने अच्छे डिफेंस से वुल्फ्सबर्ग को गोल करने का मौका न देते हुए अपनी जीत पक्की कर ली थी, लेकिन अतिरिक्त समय में फेल्किस उदोखाई (91वें मिनट) की ओर से किए गए गोल ने वुल्फ्सबर्ग को हार से बचाते हुए मैच 1-1 से ड्रॉ कर लिया।
dharmpath.com dharmpath