जर्मन लीग : शाल्के ने मेंड को दी मात

बर्लिन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग के नौवें दौर में खेले गए मैच में शाल्के ने मेंज को मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेल्टिंस एरीना में शुक्रवार रात को खेले गए इस मैच में शाल्के ने मेंज को 2-0 से हराया।

शाल्के ने मैच की शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा था। लियोन गोरेट्ज्का ने 13वें मिनट में गोल कर शाल्के का खाता खोला।

इस मैच को देखने के लिए करीब 59,476 दर्शक वेल्टिंस एरीना में मौजूद थे।

शाल्के ने इसके बाद मेंज के खिलाफ पहले हाफ का समापन 1-0 की बढ़त के साथ किया।

दूसरे हाफ में भी मेंज को खेल में वापसी का मौका न देते हुए शाल्के ने आगे बढ़ने की कोशिश को जारी रखा। 74वें मिनट में टीम को सफलता हासिल हुई और उसने अपना दूसरा गोल कर 2-0 से बढ़त ले ली। टीम के लिए यह गोल गुइडो बुर्गस्टालर ने किया।

शाल्के ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए मैच के अंत तक मेंज की ओर से एक भी गोल नहीं होने दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493